बयान पर बवाल: राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाले कमेंट से गरमाई सियासत, बीजेपी ने संसद में घेरा, सांसद अनुराग ठाकुर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के एक बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण ने कुछ छात्रों से हुई बातचीत का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने ‘स्टूडेंट’, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्द बोले। इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसका विरोध किया। बीजेपी का कहना था कि ऐसे शब्द संसद में नहीं बोले जाने चाहिए। वहीं, राहुल गांधी ने साफ कहा कि उन्होंने ये शब्द किसी बीजेपी सांसद या सत्ता पक्ष के लिए नहीं कहे थे। इसके बाद संसद में इस मुद्दे पर काफी बहस हुई और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए 'इडियट' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें इस पर कड़ी आपत्ति है। अगर उन्होंने अपने लिए 'इडियट' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि, हम इसका स्वागत करते हैं। देर आए दुरुस्त आए - उन्हें यह बात समझ आई, उन्होंने इसे माना और अपने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़े -पवन सिंह को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, जो पैसा बांटती है वह आपका
अमित शाह को लेकर क्या बोले सांसद?
लोकसभा में अपने भाषण के दौरान, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि दो स्थितियां हो सकती हैं। एक तो यह कि गृह मंत्री ने आदेश दिया हो। दूसरी यह कि गृह मंत्री को पता ही न हो कि गोलीबारी होने वाली है। पहली स्थिति में, वे दोषी हैं; दूसरी में, वे अक्षम हैं- इन दोनों में से कोई एक बात तो होगी ही, कोई तीसरी संभावना नहीं है। अगर गृह मंत्री (अमित शाह) को यह भी नहीं पता था कि गोलियां चल रही हैं तो इसका मतलब है कि वे अक्षम हैं और अगर उन्होंने आदेश दिया था, तो वे दोषी हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि वे (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) सदन में आए ही नहीं हैं। वे क्यों नहीं आ रहे हैं? भारत के तथाकथित बहादुर गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं हैं? अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है और कोई आदेश जारी नहीं किया है, तो उन्हें बस यह साफ कर देना चाहिए कि उन्होंने आदेश जारी नहीं किया था। मुख्य बात यह है कि मुझे संसद में बोलने का अधिकार है और मुझे वह अधिकार मिलना ही चाहिए।
यह भी पढ़े -कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर CJP प्रवक्ता सौरव दास का पलटवार, कहा - मुझे नहीं लगता कि कोई भी...
Created On :   29 July 2026 5:48 PM IST









