Student Movement: छात्र आंदोलन पर CM योगी की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'देश को अस्थिर करने में...'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन समारोह के दौरान ये बयान दिया है। उनका कहना है कि देश विरोधी ताकतों, छात्र आंदोलनों को भड़काने वाले लोगों को पर तीखी हमला किया है। वे कहते हैं कि भारत के खिलाफ रचे जाने वाले किसी भी षड्यंत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े -सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
'बिके हुए लोग करते हैं विरोध'
सीएम योगी का कहना है कि कुछ लोग पश्चिमी सोच से काफी प्रभावित हो चुके हैं। इस वजह से वो भारतीय परंपराओं का विरोध करना अपना मकसद बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब दुर्ग पूजा की जाती है तो कुछ बिके हुए लोग इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लोग दिल्ली के जेएनयू समेत देश के कई संस्थानों में नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग पर्व-त्योहारों पर जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं।
कुछ लोग प्रवक्ता बनकर देश को नुकसान...
यूपी के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत के सनातन धर्म ने दुनिया के सभी धर्मों, संप्रदायों और वंचित वर्गों को संरक्षण देने का काम किया है, लेकिन कुछ लोग पावन धारा को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया की कई ताकतें अपने को फायदा पहुंचाने के लिए सनातन संस्कृति को कमजोर करना चाहती है। साथ बताया कि कुछ लोग उनके प्रवक्ता बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
छात्र आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया
इसी के साथ उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के पीछे ऐसी ताकते सक्रिय हुई है, जो देश को अस्थिर करने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के खिलाफ होने वाली कोशिशों के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहना होगा।
Created On :   29 July 2026 5:53 PM IST









