BJP का पलटवार: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष को दिया करार जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष को दिया करार जवाब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले संसद में मानसून सत्र के दौरान संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने बीजेपी को फिर से आड़े हाथों लिया था। जबकि, बीजपी ने राहुल गांधी पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। इस पूरे मसले पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आप देख रहे हैं, सुबह से ही वार पलटवार चल रहा है। इसीलिए देर रात मीडिया से बात करनी पड़ रही है। आज 6 बजे उन्होंने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जो चर्चा सदन के अंदर होनी चाहिए थी, वो राहुल गांधी की बर्ताव के चलते बाहर हो रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फिर से लोगों को तथ्यों से भटकाने की कोशिश की है। इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो आरएसएस और बीजेपी पर माफी नहीं मांगते हैं। इसी पर बीजेपी सांसद ने कहा कि वो यहां माफी नहीं मांगते हैं। वो अदालत में माफी मांगते हैं। यह आपका कैरेक्टर है कि आप माफी मांगते हैं, कोर्ट में मांगते हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा, 'गोलपोस्ट चेंज करना कोई राहुल गांधी से सीखे। राहुल गांधी ने आज सदन में कहा था कि स्टूडेंट पर शूटिंग हुई। यानी गोली चलाई गई और इसका आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। बीजेपी के सभी नेताओं ने, जिनमें जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और थोड़ी देर पहले हमारी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर दिया कि गोली नहीं चली है। कोई फायरिंग नहीं हुई है। यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया है। कोई कारतूस है, तो आप दिखाइए, कोई बैलिस्टिक जांच हो तो आप दिखाइए।'

उन्होंने कहा, 'ये जो गोलपोस्ट चेंज करने की आदत है, ये राहुल गांधी की पुरानी आदत है। जिस समय भीड़ होती है, प्रोटेस्ट होता है, उस समय लोकल एसडीएम मौजूद होता है, सब डिविजन मजिस्ट्रेट के हाथ में पावर होती है कि तत्काल क्या एक्शन लेना है। इस दौरान कितनी फोर्स का उपयोग करना है, कैसे कंट्रोल करना है, इसका निर्णय एसडीएम वहीं के वहीं लेगा। तो राहुल गांधी ने जो कहा कि दिल्ली पुलिस गृहमंत्री के अंतर्गत आती है, उसका मतलब यह नहीं है कि गृहमंत्री जी एक जगह पर जहां भीड़ इकट्ठी हुई है, वहां वो ऑर्डर दे रहे हैं।'

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कसा तंज

संबित पात्रा ने कहा, 'आज राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मैंने देखा कि गृहमंत्री जी लगातार पुलिस वालों से फोन पर बात कर रहे थे। जितेंद्र सिंह जी से बात कर रहे थे। कैसे देखा? आप गृहमंत्री जी के कार्यालय के ऑफिस में बैठे थे। राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर पर राफेल को लेकर झूठ बोला था कि पर्रिकर ने उनसे ऐसा कहा था। किसी विषय को लेकर सुषमा स्वराज ने ऐसा कहा था। बाद में सारी बातें झूठी थी। अब गृहमंत्री जी को लेकर कह रहे हैं। तो कहां देखा? सदन में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बता दिजिए कि गृहमंत्री पुलिस वालों से कहां बात कर रहे थे, और कौनसे पुलिस वालों से बात कर रहे थे।'

संबित पात्रा ने कहा, 'इसके अलावा उन्होंने जो बच्चों को जस्टिस या न्याय देने की बात कही है। उसपर बीजेपी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि हो क्या रहा है। दो पक्ष हैं। एक पक्ष राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। कांग्रेस क्रेडिट चोरी कर रही है। सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तो आंदोलन समाप्त कर दिया। सरकार और प्रदर्शनकारियों में समझौता हो गया। हमारा क्या होगा। हमें राजनीतिक फायदा कैसे मिलेगा। तो चलो कुछ मुद्दे उठाकर पॉलिटिकल मायलेज लेने की कोशिश करते हैं। तो क्रेडिट चोरी और पॉलिटिकल मायलेज लेने का खेल राहुल गांधी खेल रहे हैं। और यह पूरे सदन के सत्र में यही करने की कोशिश करेंगे।'

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी माफी मांगो। आपने भ्रम फैलाया है। देश में अराजकता फैल जाए, इसलिए आप ये कोशिश कर रहे हैं। इसलिए माफी मांगों राहुल गांधी।'

Created On :   29 July 2026 11:19 PM IST

Tags

Next Story