CJP Protest: राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाए पैलेट गन चलाने के आरोप, CJP ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाए पैलेट गन चलाने के आरोप, CJP ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पटलवार किया है। राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पटलवार किया है। राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रों पर पैलेग गन चलाए गए, जिसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है। इस पर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बयान देते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री पर सवाल उठाए हैं।

सीजेपी ने अमित शाह से मांगा जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर सौरव दास ने रिट्वीट करते हुए लिखा, "20 जुलाई को हुई पुलिस की बर्बरता के मामले में गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हर जिंदगी कीमती है। गृह मंत्री के आदेश पर एक छात्र ने हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो दी। अब जवाब दें।"

राहुल गांधी ने संसद में दिया ये बयान

संसद के मानसून सत्र के दौरान 29 जुलाई को राहुल गांधी ने छात्रों के 'संसद चलो' 20 जुलाई वाले मार्च में हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पैलेट गन चलाने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शाह के आदेश पर ही इस गन का इस्तेमाल किया गया। उनके इस बयान पर सदन में सत्तापक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

रिजिजू ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी के इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि आपने सीधे ही गृह मंत्री का नाम लिया है। उन्होंने आगे कहा, "यह बेहद गंभीर आरोप है। आपको या तो माफी मांगनी होगी या फिर यह बताना होगा कि आपने किस आधार पर यह आरोप लगाया है।" वे आगे कहते हैं, "आप वह आदेश की प्रति दिखाइए, जिसमें गृह मंत्री ने किसी अधिकारी को फायरिंग या पैलेट गन चलाने का निर्देश दिया हो। ऑर्डर नंबर बताइए और दस्तावेज सदन के पटल पर रखिए।"

Created On :   29 July 2026 11:09 PM IST

Tags

Next Story