NEET Student Protest: 'पिछले चार महीने से भारत में नहीं हूं, नीट विरोध-प्रदर्शन में दर्ज कर ली FIR' बिहार के युवक ने सोशल मीडिया पर किया दावा

पिछले चार महीने से भारत में नहीं हूं, नीट विरोध-प्रदर्शन में दर्ज कर ली FIR बिहार के युवक ने सोशल मीडिया पर किया दावा
बिहार में हुए नीट प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राज्य के किशनगंज जिले के एक युवक के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े मामले में FIR दर्ज की गई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में हुए नीट प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राज्य के किशनगंज जिले के एक युवक के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े मामले में FIR दर्ज की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि जिस युवक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हुई है। वह पिछले चार महीनों से भारत से ही बाहर है।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बहादुरंगज के सतमेढ़ी का रहने वाले सदाकत कौनैन अपनी पहचान बता रहा है। इस दौरान उसका कहना है कि वह खुद पिछले चार महीने से रूस में रह रहा है। उसके कहा कि 25 जुलाई को बहादुरंगज के एलआरपी चौक पर विरोध-प्रदर्शन हुआ था, लेकिन वो इस तारीक को भारत में मौजूद नहीं था। ऐसे में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाना पूरी तरह से गलत होता है।

इसके साथ ही सदाकत कौनैन ने प्रशासन की से अपील की है कि वो वीडियो में मेरे द्वारा दी गई जानकारी की निष्पक्ष जांच करे और अगर सही मिलती है तो उसके खिलाफ दायर एफआईआर को हटाए। लेकिन इस मामले पर किशनगंज पुलिस सीधे तौर पर बोलने से बच रही है।

बिहार सरकार का फैसला

बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में की गई कार्रवाइयों को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि इन सभी मामलों को वापस कर लिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज हुई सभी एफआईआर, शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे। साथ इन मामलों में गिरफ्तार हुए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Created On :   29 July 2026 9:03 PM IST

Tags

Next Story