मानसून सत्र: अखिलेश यादव ने सदन में दोहराए राहुल गांधी के आरोप, सरकार से मांगा जवाब, बचाव में रिजिजू बोले 'दोनों बातें अलग'

अखिलेश यादव ने सदन में दोहराए राहुल गांधी के आरोप, सरकार से मांगा जवाब, बचाव में रिजिजू बोले दोनों बातें अलग
लोकसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक, जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र को घेरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक, जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र को घेरा। इस दौरान राहुल ने जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस के पैलेट गन चलाने वाले एक्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। यह सुनकर सदन में सत्ता पक्ष बिफर गया। सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ माफी मांगों के नारे लगाए। इस बीच समजावादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता के सपोर्ट में उतरे हैं।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अगर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है तो ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताए कि किसके आदेश पर बच्चों पर अत्याचार किया। इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि अगर जांच की मांग करें तो मानते हैं। अखिलेश आप जो बात कह रहे हैं वो अलग है। राहुल ने जो कहा वो गलत है। राहुल गांधी माफी मांगें।

लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 'भारत के कथित गृहमंत्री को हिम्मत नहीं है कि यहां आएं और बैठें। मैंने उनकी कारकेड देखी, उसमें 30 गाड़ियां थीं। वे बुरी तरह हिले हुए थे। गृहमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए आज यहां नहीं हैं। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोका और कहा कि आज गृह मंत्रालय पर चर्चा नहीं हो रही है, जिस विषय पर चर्चा हो रही है, उसके संबंधित मंत्री सदन में मौजूद हैं और यही व्यवस्था है।

राहुल गांधी ने शाह पर पैलेट चलवाने का लगाया आरोप

इसके बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बच्चों पर पैलेट चलाए गए और आदेश दिया गया कि बच्चों को शॉक दिया जाए। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी बताएं कि उन्होंने यह बयान किस आधार पर दिया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।

Created On :   29 July 2026 5:50 PM IST

Tags

Next Story