Monsoon Session: अमित शाह पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, ईडियट शब्द के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने घेरा, 'कॉकरोच' पर क्या क्या बोले नेताप्रतिपक्ष

अमित शाह पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, ईडियट शब्द के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने घेरा, कॉकरोच पर क्या क्या बोले नेताप्रतिपक्ष
लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर चर्चा की। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने जंतर मंतर के समय छात्र आंदोलन को युवाओं की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा का गुस्सा जायज है। भाषण के दौरान कई बार सत्ता पक्ष और स्पीकर ने राहुल गांधी को विधेयक पर बन रहने के लिए कहा। उनकी कुछ टिप्पणियों को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने असंसदीय शब्दों का उपयोग बताते हुए विरोध किया।

राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संसद में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं पर बोलने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर कहा, "यह गुस्सा नहीं था, यह हिंसा नहीं थी और न ही नफरत थी। यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की अभिव्यक्ति थी। सभी राजनीतिक दलों को, भाजपा समेत, इस भावना का सम्मान करना चाहिए।" राहुल गांधी ने कहा कि यदि भाजपा के नेता अपने बच्चों से इस विषय पर राय पूछेंगे, तो उन्हें भी छात्रों के प्रति समर्थन ही मिलेगा।

यह भी पढ़े -'गाली-गलौज कोई रणनीति नहीं है', विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई अभद्र टिप्पणियों पर राजीव चंद्रशेखर का निशाना

राहुल गांधी ने अमित शाह पर फायरिंग चलाने का लगाया आरोप

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। सदन में इस आरोप पर हंगामा मच गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को हाउस में माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो ऐसे सदन नहीं चल पाएगा।

राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के कथित गृहमंत्री को हिम्मत नहीं है कि यहां आएं और बैठें। मैंने उनकी कारकेड देखी। 30 गाड़ियां थीं। बुरी तरह से हिले हुए थे। गृहमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए यहां नहीं हैं आज। बच्चों पर पैलेट मारे गए। उन्होंने आदेश दिया कि बच्चों को शॉक दिया जाए।' नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए। उन्होंने कहा कि संसद में ये बहुत ही गलत बात कही जा रही है. किस आधार पर ये ऐसा बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -राहुल गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, कर्नाटक के भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज

Created On :   29 July 2026 2:00 PM IST

Tags

Next Story