PM Modi Video Post: भारत सरकार को अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने लिखा पत्र, PM मोदी का वीडियो हटाने पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट वीडियो हटने के मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने भारत सरकार को पत्र लिखा है। कंपनी ने ये पत्र उस संबंध में लिखा है कि पीएम मोदी के फेसबुक पर किए गए पोस्ट वीडियो को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था। इसके लिए सरकार ने नोटिस जारी किया था। इसके के जवाब में मेटा कंपनी ने बुधवार को केंद्र सरकार को लेटर लिखा है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है पीयूष गोयल
मेटा ने पत्र में क्या लिखा?
मेटा की तरफ से लिखें गए इस पत्र में बताया गया है कि पीएम मोदी के साथ अन्य प्रमुख हस्तियों की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जाने वाले पोस्ट पर लागू सख्त और आधुनिक सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि मेटा कंपनी ने सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के साधा जानकारी साझा की है कि प्रधानमंत्री समेत अन्य प्रमुख हस्तियों की तरफ से किए जाने वाले पोस्ट की सामग्री पर अतिरिक्त निगरानी की जाएगी। इसके बाद उनकी समीक्षा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों करेंगे, जो कई स्तरों पर होगी।
अधिकारियों के साथ मेटा टीम की मुलाकात?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के हटाए गए पोस्ट के सिलसिले में मेटा की टीम इसी हफ्ते के आखिर या अगले हफ्ते की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात हो सकती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी की पोस्ट फेसबुक प्लेटफॉर्म से थोड़ी देर के लिए हटा दिया गया था। इस मामले में मेटा ने बताया था कि ऑटोमेटिक AI कंटेंट फिल्टर में हुई तकनीकी खराबी की वजह से पोस्ट हट गई थी। इसको लेकर कंपनी ने माफी भी मांगी थी। हालांकि, आईटी मंत्रालय ने कंपनी के इस बयान पर स्पष्टीकरण पर्याप्त नहीं माना है।
Created On :   29 July 2026 11:45 PM IST











