यूपी न्यूज: अखिलेश ने योगी- मोदी पर साधा निशाना, कहा बीजेपी के एजेंडे में नौकरी -आरक्षण नहीं, PDA के साथ बड़ा धोखा

अखिलेश ने योगी- मोदी पर साधा निशाना, कहा बीजेपी के एजेंडे में नौकरी -आरक्षण नहीं, PDA के साथ बड़ा धोखा
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा हायर एजुकेशन में 'एकतरफ़ा' सोच वाले लोग पदों पर बैठे हैं। ये सभी नियुक्तियाँ किसके कहने पर हो रही हैं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए यूपी में राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। आज समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी की डबल इंजन योगी-मोदी सरकार पर शिक्षा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा देश में प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा यूपी में 22 हजार स्कूल बंद हुए हैं। सीएम के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट स्कूलों में एडमिशन नहीं हो रहे हैं। पॉलिटेक्निक और ITI में भी एडमिशन नहीं हो रहे हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा हायर एजुकेशन में 'एकतरफ़ा' सोच वाले लोग पदों पर बैठे हैं। ये सभी नियुक्तियाँ किसके कहने पर हो रही हैं? जब BJP के एजेंडे में नौकरी ही नहीं है, तो इसका मतलब है कि उनके एजेंडे में आरक्षण भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा प्राइमरी एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक, आरक्षण के मुद्दे पर दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। इसके साथ अखिलेश यादव ने PM मोदी का वीडियो हटाए जाने पर कहा चुनाव तक कई चीजें हटाई जाएँगी और कई चीजें आएँगी। यह सिलसिला चलता रहेगा।

Created On :   28 July 2026 6:49 PM IST

Tags

Next Story