Saurav Das On Kangana Ranaut: कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर CJP प्रवक्ता सौरव दास का पलटवार, कहा - मुझे नहीं लगता कि कोई भी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने Gen-Z पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जेनजी जनरेशन को गटर कहा है। बीजेपी सांसद के इस बयान पर अब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को उनके पार्टी वाले ही ज्यादा नहीं पूछते हैं। उनके पार्टी के लोग ही उनको ज्यादा सीरियसली नहीं लेते हैं तो हम लोग क्यों लें?
यह भी पढ़े -'मुझे जानबूझकर फंसाया गया', अम्मा केस में आरोपी बनाए जाने पर रमेश पिशारोडी ने कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
कंगना के गटर वाले बयान पर सौरव दास ने दी प्रतिक्रिया
सौरव दास ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनको सीरियसली लेता है या उनकी बात सुनता है। वो नेता बन गई हैं। इस पर मैं ज्यादा कुछ बोलूंगा नहीं। शब्दावली सही नहीं है। नेताओं को अपनी शब्दावली संभाल लेनी चाहिए। अपने पद की गरिमा को बनाकर रखना चाहिए। आपसे कई गुना ज्यादा जेनजी ने इस देश के लिए किया है और कर रहे हैं। इस देश के लोकतंत्र में फिर से भरोसा जगाने का काम जेनजी ने किया है, आपने नहीं किया है। ये आप जरूर याद रखिए।"
वहीं, सरकार से अपनी मांगों को लेकर सौरव दास ने कहा कि हम लोग कई दिनों से ग्राउंड पर थे, हमारी कुछ मांगें थीं और वो मांगें पूरी होनी चाहिए। ये सबसे महत्वपूर्ण बात है। हमारी जो एक मुख्य मांग थी कि सारे एफआईआर वापस लिए जाएं। फ्यूचर में भी ऐसे एक्शन सरकार नहीं लेगी ये भी मांग थी। ये गारंटी लिखित में आज तक आ जाना चाहिए। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाना चाहिए, ये हमारी मांग थी। अगर सुप्रीम कोर्ट बोल रही है कि अगर जिनके ऊपर पहले से एफआईआर है उनको मत छोड़िए तो ये हमें मंजूर नहीं है। हमारा डिमांड क्लियर है, उसी के हिसाब से होना चाहिए। उसी पर अग्रीमेंट हुई थी।
यह भी पढ़े -ट्विशा शर्मा मौत मामला सीबीआई कोर्ट ने गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाई
सौरव दास ने सरकार से बातचीत को लेकर कही ये बात
सौरव दास ने आगे बताया कि कल रात दस बजे से एक बजे तक हमारी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग हुई। उसमें यही डिसाइड हो रहा था कि कैसे रिलीज होंगे और क्या-क्या नोटिफिकेशन निकालेंगे। असम और बिहार ने नोटिफिकेशन निकाला। उस नोटिफिकेशन के लैंग्वेज पर बात हो रही थी। हमने कहा कि सारे प्रदर्शनकारी जो इसमें शामिल थे उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होनी चाहिए। आज मंगलवार है, हम अभी इंतजार कर रहे हैं। सरकार को अमल तो करना चाहिए।
Created On :   28 July 2026 6:57 PM IST








