पंजाब पेपर लीक केस: विपक्ष ने आप सरकार पर लगाए आरोप, CM मान ने कहा कोई पेपर लीक नहीं हुआ है सिर्फ नकल चल रही थी

विपक्ष ने आप सरकार पर लगाए आरोप, CM मान ने कहा कोई पेपर लीक नहीं हुआ है सिर्फ नकल चल रही थी
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा मान सरकार में 6 बार पेपर लीक हुए हैं। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पेपर लीक मामले पर कहा पंजाब में पेपर लीक नहीं हुआ है ,साढ़े 4 साल हो गए हैं सरकार को पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। हमारे पास नकल का मामला आया था 11 बजे पेपर शुरू हुआ था और 11:15 बजे तक हमें इस बारे में पता चल गया था कि ब्लूटूथ वाले पेन से स्कैनिंग करके कोई बच्चा बाहर से अपने हेडफोन के जरिए कोई परीक्षा करवा रहा था तभी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 10 छात्र और 11 बाहर के जो गैंग था उनको पकड़कर जेल में डाल दिया। तो पेपर तो बिल्कुल सही हुआ।

पंजाब सीएम ने आगे कहा पंजाब में मेरिट पर काम होता है पंजाब में पेपर लीक नहीं हो सकते हैं। बच्चों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया, पहले बात तो वो शिक्षा मंत्रालय का विभाग ही नहीं है, वो तो स्वास्थ्य मंत्रालय का विभाग है, हमारे स्वास्थ्य मंत्री ने ही साफ कहा है कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है सिर्फ नकल चल रहा था जो रोक दिया गया था। वही परीक्षा सही से हुआ है पंजाब में ऐसा नहीं हो सकता है।

इससे पहले पंजाब में कथित पेपर लीक मामले पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा उनकी सरकार के कार्यकाल में 6 बार पेपर लीक हुए हैं। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इन पेपर लीक मामलों से पांच लाख से ज्यादा स्टूडेंट का भविष्य जुड़ा है। वे इसे सिर्फ नकल का मामला बताते हैं लेकिन इस साजिश के पीछे कौन है? भगवंत मान।

Created On :   28 July 2026 7:37 PM IST

Tags

Next Story