MP News: वीर सावरकर सेतु के पास किसान -पुलिस आमने सामने, भारी फोर्स तैनात, सीएम आवास घेरने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों सीएम आवास का घेराव करने के आगे बढ़ रहे है। मूंग खरीद मांग को लेकर किसानों ने भोपाल में प्रदर्शन किया। किसानों का सीएम आवास की ओर कूच जारी। संयुक्त किसान मोर्चा की 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' मंगलवार शाम भोपाल पहुंच गई है। करीब 2 हजार किसान सात दिन का राशन-पानी साथ लेकर आए हैं।
यह भी पढ़े -दतिया में थमा चुनावी शोर, बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 30 को होगी वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट
बताया जा रहा है कि दो हजार से अधिक किसान सीएम हाउस घेरने आगे बढ़ रहे है। किसानों का कहना है कि डेरा वहीं डालेंगे। हजारों किसान 11 मील पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने वीर सावरकर सेतु के पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए होशंगाबाद रोड को सील कर दिया ।
संयुक्त किसान मोर्चा की 'किसान क्रांति पैदल यात्रा में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि वे CM हाउस के सामने डेरा डालेंगे और मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे।
Created On :   28 July 2026 7:42 PM IST









