संसद मॉनसून सत्र 2026: 'कुछ तथ्यों को गलत तरीके से...' प्रियंका गांधी वाड्रा को लाठीचार्ज वाले बयान पर BJP सांसद ने घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हुई। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया और सरकार पर हमला किया। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि पेपर लीक बिल पर सदन में हुई चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई तथ्यों को गलत तरीके से बताया है।
यह भी पढ़े -इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने सरकार से मांगा जवाब, कहा-छात्रों पर गोली चलाने जैसी नौबत क्यों आई? चर्चा से ही निकलेगा समाधान
प्रियंका पर साधा निशाना
संबित पात्रा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा पर जोरदार हमला किया है। उनका कहना है, "मोदी सरकार की तरफ से पेश किए गए बिल पर आज सदन में चर्चा हो रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने विचार रखते हुए कुछ तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया, जिसमें सुधार करने की जरूरत है।" वे आगे कहते हैं, "प्रियंका गांधी ने संसद चलो मार्च में शामिल एक छात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस की बर्बरता की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं और RML अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया पड़ा, जिससे प्रियंका वाड्रा का भी मन विचलित हुआ।"
'बेटियों को नहीं आई चोट'
बीजेपा सांसद आगे बताते हैं, "स्वाभाविक रूप से किसी भी व्यक्ति का अस्पताल में भर्ती होने से मन विचलित होता है, लेकिन राजनीति से परे सच्चाई यह है कि पुलिस एक्शन में हमारी उस बिटिया को चोट नहीं लगी, बल्कि वह भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान घायल हुई थी। इसलिए प्रियंका वाड्रा का यह कहना कि पुलिस बर्बरता के कारण उस बिटिया को चोट लगी, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।"
मीडिया को लेकर क्या बोले?
संबित पात्रा ने आगे कहा, "चाहे हम हो या भारतीय मीडिया, हमसब मिलकर देश के लोकतंत्र के लिए अपने पक्ष का काम करते हैं, लेकिन आज जो मीडिया को पालतू कहा गया, इस पर मेरी राय यह है कि हम सभी पालतू हैं। हम इस देश के पालतू हैं, लोकतंत्र के पालूत हैं, मगर मीडिया को किसी पार्टी के लिए पालतू कहा जाना निंदनीय है।"
Created On :   28 July 2026 9:50 PM IST









