उपचुनाव 2026: बांकीपुर में थमा प्रचार, त्रिकोणीय मुकाबले के बीच एनडीए नेताओं ने कहा कोई लड़ाई नहीं

बांकीपुर में थमा प्रचार, त्रिकोणीय मुकाबले के बीच एनडीए नेताओं ने कहा कोई लड़ाई नहीं
बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान होगे, जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का आज आखिरी दिन था। आज शाम पांच बजे के बाद चुनावी शोर थम गया। बीजेपी , आरजेडी और जनस्वराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले देखने को मिल रहा है। बीजेपी यहां मजबूत स्थिति में बताई जा रही है, लेकिन पीके के चुनावी मैदान में आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया। वैश्य वर्ग से आने वाली आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने बीजेपी के लिए कई चुनावी मुश्किल खड़ी कर दी। अब सिर्फ व्यक्तिगत प्रचार हो सकेगा। 30 जुलाई को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

एलजेपीआर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बांकीपुर उपचुनाव प्रचार समापन पर कहा, एक तरफा चुनाव है, बांकीपुर में इस बार कोई लड़ाई नहीं है यहां पर लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिस तरह से बांकीपुर का लाल और लंबे समय से तक प्रतिनिधित्व करने वाला नेता वहां का बेटा आज सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है ये बांकीपुर के लिए गौरव की बात है पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है तो नीरत कुमार सिन्हा लंबे अंतराल से जीत रहे हैं ।

आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि कल के रोड शो से साफ स्पष्ट हो गया। कल के रोड शो में जिस तरह से जनता उमड़ी थी और पिछले 30 साल से बांकीपुर में नितिन नबीन उन्होंने विकास किया है हजारों करोड़ की योजना और 2005 के पहले जो दृश्य पटना ने देखा है उस समय 6 बजे के बाद निकलना मुश्किल था।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रशांत किशोर के एआई संपादित वीडियो दावे पर कहा मैंने पहले भी अपने संबोधन में कहा है कि AI वीडियो और असली वीडियो सब लोग जानते हैं अब तो डिजिटल जमाना है सब ये समझते हैं। इस तरह से हमारे नेता को अपमान करने का और अपमान जो वो करते हैं तो उन्होंने पहले भी किया है फिर अपमानित करने का काम कर रहे हैं तो जनता इन्हें छोड़ेगी। ये हताश हैं हताश में इस तरह का बयान दे रहे हैं उनको मालूम है जमानत जब्त हो रहा है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रचार थमने के बाद कहा एक तरफा चुनाव होने जा रहा है और भारी जनसमर्थन हमारे प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को मिल रहा है और ये दिखाई भी पड़ रहा है आम लोग कल सड़क पर उतरकर NDA का स्वागत कर रहे थे। जमानत जब्त पार्टी अब भागने का बहाना ढूंढ रही है।

Created On :   28 July 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story