Breaking News: फिर आंदोलन करेंगे कॉकरोच, अभिजीत दिपके ने सरकार को दी चेतावनी

फिर आंदोलन करेंगे कॉकरोच, अभिजीत दिपके ने सरकार को दी चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर आंदोलन कर सकती है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पुलिस की ओर से छात्रों को परेशान करना जारी रहा तो हम दोबारा आंदोलन के जरिए इसका जबाव देंगे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर आंदोलन कर सकती है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पुलिस की ओर से छात्रों को परेशान करना जारी रहा तो हम दोबारा आंदोलन के जरिए इसका जवाब देंगे।

दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह आंदोलन एक बड़े और शांतिपूर्ण ढंग से होगा। दिपके का कहना है कि सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उनका उत्पीड़न करना बंद करना चाहिए।

वहीं, इस मामले पर पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'भारत सरकार के लिए अपने वादों को पूरा करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है। हम एक बार फिर सरकार से अपील करते हैं कि वह अपने सभी वादे पूरे करे, FIR वापस ले, यह सुनिश्चित करे कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ भविष्य में कोई कार्रवाई न हो। उस आश्वासन का पूरी तरह पालन हो जिसकी वजह से प्रदर्शन को खत्म किया गया था।'

Created On :   28 July 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story