PoJK चुनाव: भारत ने दो टूक में पाकिस्तान को लताड़ा, खारिज किए चुनाव, अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश

भारत ने दो टूक में पाकिस्तान को लताड़ा, खारिज किए चुनाव, अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश
विदेश मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान करवा रहा दिखावटी चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कराए जा रहे तथाकथित विधानसभा चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चुनाव से जुड़ी खबरों को लेकर कहा पाकिस्तान की ये पूरी कवायद अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश है।

रणधीर जायसवाल ने पीओजेके को लेकर कहा जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो इस समय पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे में हैं, भारत के अभिन्न अंग हैं।

उन्होंने आगे कहा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन वहां के लोगों के आर्थिक शोषण, उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किए जाने और प्रशासनिक दमन का सीधा परिणाम हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा यह मौजूदा दिखावटी चुनावी प्रक्रिया पाकिस्तान के अवैध कब्जे पर पर्दा डालने और क्षेत्र में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघनों को छिपाने की एक कोशिश मात्र है।

Created On :   28 July 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story