Anti-Paper Leak Bill: सांसद बांसुरी स्वराज ने एंटी पेपर लीक बिल का किया समर्थन, कहा- 'आज के समय की बड़ी मांग'

सांसद बांसुरी स्वराज ने एंटी पेपर लीक बिल का किया समर्थन, कहा- आज के समय की बड़ी मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में मंगलवार (28 जुलाई) को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हुई। सदन में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एंटी पेपर लीक बिल का समर्थन किया। उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए यूपीए सरकार के दौरान हुए पेपर लीक की घटनाओं को गिनाया।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में कहा, ‘ये एक ट्रांसफॉमेटिव अमेंडमेंट है, जिसकी आज न सिर्फ जरूरत है, बल्कि यह आज के समय की बहुत बड़ी मांग भी है और इस संशोधन बिल को संसद में लाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और उनकी जिम्मेदाराना सरकार का प्रमाण है।’

उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा है कि पेपर लीक एक घोर अपराध है। इसलिए मैं सदन का आश्वासन देना चाहूंगी कि पीएम मोदी का पेपर लीक को घोर अपराध कहना, सिर्फ एक बयान नहीं है, बल्कि ये उनकी सरकार की नीयत है, इसी लिए ये संशोधन बिल सदन में लाया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेता एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये पेपर लीक की समस्या सिर्फ साल 2014 के बाद ही पैदा हुई है। मोदी सरकार की सत्ता में आने से पहले जब एक दशक तक देश में यूपीए की सरकार थी और राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें थीं, तब एक या दो बार नहीं, बल्कि 22 बार परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। उसमें से 6 ऐसी परीक्षाएं थी, जो सीधे कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अंतर्गत आती थीं।’

Created On :   28 July 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story