Tej Pratap Yadav Released: तेज प्रताप यादव बेऊर जेल से बाहर आए, छात्रों आंदोलन भड़काने के लगे थे आरोप

तेज प्रताप यादव बेऊर जेल से बाहर आए, छात्रों आंदोलन भड़काने के लगे थे आरोप

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल चीफ तेज प्रताप यादव मंगलवार (28 जुलाई) को बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया। उन पर 12 से अधिक धाराएं लगाई गई थी। तेज प्रताप पर हत्या का प्रयास, दंगा भड़काने समेत कई गंभीर आरोप लगा थे।

बता दें, नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों द्वारा 25 जुलाई को प्रदर्शन किया जा रहा था। युवा केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे ठीक उसी समय तेज प्रताप आंदोलन में शामिल होने पहुंचे तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इसके पहले उनको पुलिस ने पकड़ा था लेकिन छोड़ दिया गया था। उसी दिन शाम को एक बार फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। उस वक्त वह पटना के सिटी सेंटर मॉल में घूमने गए थे। पहले उनकों नौबतपुर थाना ले जाया गया उसके बाद बेऊर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस जब उनकों हिरासत मे ले रही थी तब उस समय सिटी एसपी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस भी पहुंची थी। जब लालू यादव के बेटे को गाड़ी में बैठाया तो उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस से पूछा कि उन्हें कहां पर लेकर जा रहे हो? उन लोगों ने ये भी कहा कि सर की अपनी गाड़ी है। बताया जा रहा है कि उन्हें थाने की गाड़ी में नहीं, बल्कि एसपी की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से पूछा कि हमारी गाड़ी है उसे कौन लेकर आएगा। इस पर पुलिस का कहना है कि अनके लोग खुद गाड़ी लेकर साथ में चलेंगे।

बिहार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव के साथ-साथ कुल 355 लोगों को जेल भेजा गया था। तेज प्रताप यादव ने जेल से बाहर आते ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा गिरफ्तार किए गए छात्रों को छोड़ा जाए नहीं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

Created On :   28 July 2026 9:18 PM IST

Tags

Next Story