मानसून सत्र 2026: राहुल-प्रियंका के निशाने पर नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर दिया था बयान?

राहुल-प्रियंका के निशाने पर नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर दिया था बयान?
देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें पुराने एक बयान को लेकर घेरा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें पुराने एक बयान को लेकर घेरा है। प्रह्लाद जोशी ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर दिया था। उनके इस बयान पर राहुल और प्रियंका ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला किया है।

गौरतलब है कि बिलकिस बानो मामले में शामिल दोषियों की रिहाई के दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा था, "मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता, क्योंकि ये कानून की एक प्रक्रिया है।" उन्होंने आगे तर्क देते हुए कहा था कि ज्यादा समय तक जेल में बिताने वाले दोषियों की रिहाई के लिए कानून में प्रावधान मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रह्लाद जोशी की इस प्रतिक्रिया में संदन के बाहर राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, "इतने सारे युवा एजुकेशन सिस्टम को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और कई लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें पीटा गया। बीजेपी ने एक ऐसे व्यक्ति को बैठाया है जो बलात्कारियों का रक्षक है? वो सबसे गंदे किस्म का आदमी है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे व्यक्ति से ज्यादा गंदा कोई नहीं हो सकता जो ये कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है. ये भारत का शिक्षा मंत्री है। ये अजीब है। प्रधानमंत्री की तरफ से ये एक अजीब प्रतिक्रिया है कि उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं। वो उनमें से किसी को भी चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को संरक्षण देता है। ये काफी हैरान करने वाला है।"

जोशी के शिक्षा मंत्री बनाने पर जताई आपत्ति

प्रियंका गांधी ने सदन में प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, ऐसे व्यक्ति को सत्ता पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई को अपनी सहमति दी थी। देश की करोड़ों लड़कियों को प्रधानमंत्री ने क्या संदेश दिया?"

उन्होंने प्रह्लाद जोशी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रियंका जी को अपने बयानों को सही साबित करना चाहिए था। जो गलत जानकारी फैलाई जा रही है, उसके बारे में कार्रवाई होनी चाहिए। क्या कोई कुछ भी कहकर बच सकता है? मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।"

Created On :   28 July 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story