Student Protest: कंगाना रनौत की 'जेनरेशन गटर' वाली प्रतिक्रिया पर बवाल, छात्र आंदोलन के दौरान वायरल गर्ल ने किया पलटवार

कंगाना रनौत की जेनरेशन गटर वाली प्रतिक्रिया पर बवाल, छात्र आंदोलन के दौरान वायरल गर्ल ने किया पलटवार
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पदर्शन को लेकर विवाद बयान दिया है। जिस पर महाराष्ट्र की वायरल गर्ल रिया अहीर ने पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पदर्शन को लेकर विवाद बयान दिया है। जिस पर महाराष्ट्र की वायरल गर्ल रिया अहीर ने पलटवार किया है। कंगना ने अपने बयान में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए जेन जी को जेनरेशन गटर बताया है। उन्होंने ये बयान मंगलवार को दिया था।

कंगना रनौत को दिया जवाब

रिया अहीर ने कंगान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि जेन जी को देखकर उल्टी आती है तो उन्होंने पूरी जेन जी (Gen Z) को गाली दे दी है। मुझे अफसोस हो रहा है क्योंकि जिस तरीके से साहस के साथ वो बॉलीवुड माफिया के खिलाफ लड़ीं थी तो लगा था कि वो एजुकेशन माफिया के खिलाफ भी कुछ बोलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

उन्होंने आगे कहा, "हर कोई जो कुछ बोलता है जरूरी नहीं है कि उस पर रिस्पॉन्स दें। हमें पता है कि हम कौन हैं। पूरे देश में हमारी सराहना हो रही है। अगर कोई इंसान उठकर ऐसा बोल दे तो उसे बोलने दें। आपको पता है कि आपने किस चीज के लिए स्टैंड लिया है।"

प्रदर्शन पर रिया की प्रतिक्रिया

वायरल गर्ल ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि वे जानती हैं कि कुछ बच्चों ने प्रदर्शन के दौरान गालियां दी और गंदे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने आगे कहा कि वो बच्चे भी हम ही है, जो सिस्टम से हार चुके हैं। ये मामला सिर्फ नीट का नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्टूडेंट के एजुकेशन के नाम पर जो लोग ग्रांटेड ले रहे हैं, इससे उन्हें लगता है कि बच्चों के पास पावर नहीं है।

उन्होंने कहा, "पॉलिटिशियन के द्वारा इस तरह के बयान देने से क्या हम सारे नेताओं को गालियां देने लग जाएंगे? इतनी अक्ल तो हम में भी है कि एक सेब खराब होता है वो बाकी सेब को खराब कर देता है। इसलिए उनसे दूर रहना चाहिए। मैं ये भी कहना चाहूंगी कि जिन लोगों के पास पावर है उनकी काउंसलिंग हो ताकि वो ऐसा बयान न दें। काउंसलिंग सेशन होने चाहिए। ऐसे लोगों को वॉर्निंग लेटर देने चाहिए।"

Created On :   28 July 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story