J&K Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, सेना के दो जवान हुए घायल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास माइन ब्लास्ट हुआ, जिसके चपेट में आकर भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया।
धमाका कमलकोट सब-सेक्टर में 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) की 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के नजदीक हुआ।
घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया
घायल जवानों को घटनास्थल से तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट के माध्यम से श्रीनगर के सेना बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल सैनिकों के नाम दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) हैं। दोनों की तैनाती 8 राष्ट्रीय राइफल्स में है।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सहित कई राज्यों के सीएम ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को जब जवान गश्त पर थे, तभी अचानक एक पुरानी माइन में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना था कि उसकी आवाज आसपास के इलाके में सुनाई दी। इस विस्फोट में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए।
ये घटना ऐसे समय में हुई कुछ दिनों पहले सांबा और राजौरी जिले से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।
Created On :   28 July 2026 10:30 PM IST









