संविदा नर्सिंग स्टाफ आंदोलन: जयुपर में कर्मचारियों ने किया बड़ा प्रदर्शन, वेतन समेत इन मांगों को लेकर सरकार को घेरा

जयुपर में कर्मचारियों ने किया बड़ा प्रदर्शन, वेतन समेत इन मांगों को लेकर सरकार को घेरा
राजस्थान में संविदा नर्सिंग स्टाफ आंदोलन का आज (28 जुलाई) 46वां दिन है। उन्होंने मंगलवार को राजधानी जयुपर में बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राजस्थान के लगभग सभी नर्सिंगकर्मी शामिल हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में संविदा नर्सिंग स्टाफ आंदोलन का आज (28 जुलाई) 46वां दिन है। उन्होंने मंगलवार को राजधानी जयुपर में बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राजस्थान के लगभग सभी नर्सिंगकर्मी शामिल हुए हैं। लेकिन बड़ी संख्या में महिला स्टॉफ है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेजबाजी की और इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया है और 12 जून को हुए समझौते को तत्काल लागू करने की मांग की।

'भत्ते के नाम पर सिर्फ 7 हजार रुपये'

संविदा नर्सिंग स्टाफ का सबसे बड़ा दर्द वेतन को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे महीने उनसे काम लिया जाता है, लेकिन भत्ते के नाम पर सिर्फ 7 हजार रुपये मिलते हैं। इस दौरान कर्मचारियों का कहना है कि इतने रुपये में एक मजदूर भी अपना काम नहीं करता है। प्रदर्शनकारी आगे कहते हैं कि वे इस उम्मीद में काम कर रहे हैं कि भविष्य में उन्हें परमानेंट कर देगी, लेकिन अब उन्हें धोखा मिल रहा है।

बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला?

प्रदर्शनकारियों में इस बात का भी रोश देखने को मिल रहा है कि करीब 2 महीने पहले बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और सरकार अब उनकी जगह एक प्राइवेट एजेंसी के माध्यम (आउटसोर्सिंग) से नौकरी पर रख रही है। जिसे स्टाफ उनके साथ घोर नाइंसाफी बता रहे हैं। जिसको लेकर भी कर्मचारी कड़ा विरोध जता रहे हैं।

जहर खाकर की खुदकुशी

इस प्रदर्शन के दौरान संविदा कर्मी दीपक खारवाल को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने डिप्रेन में आकर खुदकुशी कर ली। इस पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दीपक के परिवार को अभी तक कोई आर्थिक सहायता राशि नहीं मिली है। इससे पहले दीपक की पत्नी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये कदम न्या नहीं मिलने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया था।

Created On :   28 July 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story