Bankipur By-Poll: बिहार पूर्व CM ने बांकीपुर उपचुनाव पर दी पहली प्रतिक्रिया, उनके नेतृत्व वाली NDA सरकार पर क्या बोले?

बिहार पूर्व CM ने बांकीपुर उपचुनाव पर दी पहली प्रतिक्रिया, उनके नेतृत्व वाली NDA सरकार पर क्या बोले?
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होने वाले हैं। उनका कहना है कि आप सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू किया था, जिस पर ईमानदारी से काम किया है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेत जारी किया है, जिसमें वह कहते हैं, "विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है। मैं सभी वोटरों से अपील करता हूं कि वे NDA के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करें।"

NDA का प्रचार

इससे पहले सोमवार को एनडीए ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार किया था। इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के नेता शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "बांकीपुर के लोगों का विश्वास और स्नेह दिखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि 30 तारीख को एक प्रचंड बहुमत जीत कमल के निशान पर NDA के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को मिलने जा रही है।"

लोजपा विधायक ने क्या कहा?

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी शामिल हुए थे, उन्होंने कहा, "देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां थे, हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे और NDA के सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे। लोगों की खुशी से पता चल रहा है, लोग प्यार से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। NDA के प्रत्याशी नीरज कुमार यहां से एकतरफा जीत रहे हैं।"

Created On :   28 July 2026 12:13 AM IST

Tags

Next Story