संसद मॉनसून सत्र 2026: किरेन रिजिजू राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे, मल्लिकार्जुन खरगे ने इन बातों को किया खारिज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर के लीक होने पर छात्रों ने जबदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई भी की। इस पर विपक्षी दलों ने सोमवार को जबदस्त हंगामा किया। इस वजह से दिनभर सदन की कार्यवाही बाधित रही। लेकिन शाम पांच बजे दोबारा राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहा कि इस मामले में विपक्ष जानबूकर चर्चा नहीं होने दे रहा है।
यह भी पढ़े -नेशनल हेराल्ड केस दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय
कांग्रेस पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू कहते हैं, "कांग्रेस लंबे समय से पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर चर्चा की मांग करती रही है, लेकिन अब जब सरकार 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक' जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा कराने को तैयार है, तब विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "बाहर कहा जाता है कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन सदन के भीतर हम हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि आइए, चर्चा कीजिए। फिर भी आप सदन नहीं चलने दे रहे हैं।"
चर्चा के लिए दोनों सदनों में समय तय
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के लिए समय निर्धारित कर दिया है। ये संसद की बिजनेस सलाहकार समिति की मीटिंग में विपक्ष की समहति से किया है। साथ बताया कि इस चर्चा को संबंधित मंत्री भी सुनने के लिए सदन में उपस्थित है। इस दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वे पार्टी के सीनियर लीडर है और अपने सांसदों को इस प्रकार के व्यवहार नहीं करने की सलाह दें। सदन की इस कार्यवाही को देश के युवा देख रहे हैं और पेपर लीक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा सुनना चाहते हैं।
यह भी पढ़े -'मैं एसी रूम में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं', जयराम रमेश को 'स्ट्रीट फाइटर' धर्मेंद्र प्रधान की खरी-खरी
रिजिजू के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किरेन रिजिजू की इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा, "हम चर्चा से डरनेवाले नहीं है, हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन होम मिनिस्टर को आकर स्टेटमेंट देना चाहिए। खरगे जब अपनी बात रख रहे थे तो राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया और उपसभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार (28जुलाई) तक के लिए स्थगित कर दी गई।"
Created On :   27 July 2026 9:56 PM IST











