भाजपा के शुभकामना बैनर से सीएम फडणवीस की तस्वीर गायब, सियासी गलियारों में हो रही चर्चा

भाजपा के शुभकामना बैनर से सीएम फडणवीस की तस्वीर गायब, सियासी गलियारों में हो रही चर्चा

Beed News. महाराष्ट्र की पर्यावरण एवं पशुसंवर्धन मंत्री तथा जिले की पालकमंत्री पंकजा मुंडे के जन्मदिन के अवसर पर माजलगांव शहर में लगाए गए शुभकामना बैनर की इन दिनों राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर बैनर पर नजर नहीं आने से लोगों का ध्यान इस ओर गया है। भाजपा के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी तस्वीर नहीं होने से तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री की तस्वीर जानबूझकर नहीं लगाई गई या फिर यह प्रिंटिंग मिस्टेक है, इस संबंध में आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल, इस बैनर को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक विश्लेषक भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक स्पष्टीकरण आने तक इस मामले को लेकर केवल कयास और चर्चाओं का दौर ही जारी है।

Created On :   27 July 2026 9:19 PM IST

Tags

Next Story