मॉनसून सत्र: विपक्ष ने सरकार को याद दिलाए वादे, छात्रों के मुद्दों को कौन उठाएगा ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में अब तक मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों की कार्यवाही बार बार बाधित होने के चलते सुचारू रूप से नहीं चल सकी। लेकिन अब सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे है, दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने के हटकर सदन को ढंग से चलाने के इच्छुक में है। इसे लेकर JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी का कहना है कि आज लोगों की बातों से लग रहा है कि सदन चलेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सत्ता पक्ष स्वयं नहीं चाहता है कि सदन चले जैसे ही विपक्ष के लोग 267 के नोटिस पर बात करना चाहते हैं तभी संसद स्थगित कर दी जाती है।
सांसद माजी का कहना है कि छात्रों के आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है लेकिन उस समय वादा किया गया था कि उस समय छात्रों पर किए गए सभी केस वापस ले लिए जाएंगे। उन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि बिहार में बहुत से छात्रों को घोषणा के बाद हिरासत में लिया गया है, सरकार पहले अपने वादों पर खरा उतरे, अगर विपक्ष इन मुद्दों को नहीं उठाएगा तो छात्रों के साथ कौन खड़ा होगा?
यह भी पढ़े -लोकसभा स्पीकर की पहल पर TMC सांसद ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- 'जिस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए उस पर...'
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कानून से कोई पेपर लीक नहीं रुकता है। जब तक ईमानदार व्यक्ति उसे लागू करने वाले न हो और ईमानदार लोगों के ही हाथों में पेपर सेटिंग के साथ प्रिंटिंग न हो। तब तक जैसा चाहे कानून बनाइए, यह गड़बड़ी होती रहेगी।
Created On :   28 July 2026 11:18 AM IST










