मॉनसून सत्र: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक, TMC के बागी सांसद और NCPI नेता भी पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का आज 9 वां दिन है। आज 28 जुलाई को सुबह 9:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक है। बैठक दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन में हो रही है। अबकी बार नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI) को भी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है यानी एनसीपीआई पहली बार एनडीए गठबंधन में शामिल होने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे।
यह भी पढ़े -बिहार पूर्व CM ने बांकीपुर उपचुनाव पर दी पहली प्रतिक्रिया, उनके नेतृत्व वाली NDA सरकार पर क्या बोले?
एनडीए की मंगल मिलन' बैठक में TMC के बागी सांसद और NCPI नेता काकोली घोष, शताब्दी रॉय, सायनी घोष, भाजपा सांसद सुष्मिता देव और अन्य NDA संसदीय दल 'शामिल होने के लिए संसद पहुंचे।
बागी TMC सांसद और NCPI नेता काकोली घोष दस्तीदार ने NDA संसदीय दल की आज होने वाली 'मंगल मिलन' बैठक पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "हां, मैं जा रही हूं। बैठक होने दीजिए, फिर हम बात करेंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे।
Created On :   28 July 2026 9:41 AM IST









