Prashant Kishor: पवन सिंह को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, जो पैसा बांटती है वह आपका

पवन सिंह को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, जो पैसा बांटती है वह आपका

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव होने वाला है। इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए सभी पार्टियों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। भाजपा ने अपनी ओर से प्रचार के लिए पावर स्टार पवन सिंह को मैदान में उतारा है। इसी बीच जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने एक बयान देते हुए पवन सिंह की चुटकी ली है।

प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है जिसमें वे पवन सिंह को लेकर बोल रहे हैं। बांकीपुर के लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, "दारू बंटेगा दारू मत पीना भाई, वो पवन सिंह के लिए छोड़ दो पैसा बंटेगा तो पैसा लेना है।"

प्रशांत किशोर आगे कहते हैं, कल देखे पवन सिंह डांस कर रहे थे और लोग नाच रहे थे। हमने पूछा कि अरे भाई बिहार में तो शराबबंदी है पवन जी का काम कैसे चल रहा है। ये तो 12 बजे सोकर उठते हैं तो भाई नाच-गाना देखिए, मुर्गा-भात खाइए, मोटरसाइकिल में तेल भरवाइए बीजेपी लूटा है। पैसे की कमी नहीं है।

पीके ने लोगों से कहा, "बीजेपी के अकाउंट में 30 हजार करोड़ रुपया है. 2-4 हजार करोड़ बांट दे बिहार को तो लीजिए. ये आपका ही पैसा है। लोग कहते हैं कि पैसा लिए हैं तो वोट कैसे नहीं दें, अरे भाई पैसा उनके बाबूजी का है आपका-हमारा लूटकर जो रखा है वही बांट रहा है। तो पैसा ले लीजिए। गाना सुने हैं न अभी तो पार्टी शुरू हुई है अगले 5 दिन पार्टी का आनंद लीजिए जैसे नेता वोट लेकर भूल जाता है आप भी पैसा लेकर भूल जाइए।"

Created On :   27 July 2026 2:33 AM IST

Tags

Next Story