छात्र आंदोलन के बाद नई जिम्मेदारी: शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा - हम कामकाज की समीक्षा...

शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा - हम कामकाज की समीक्षा...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। प्रह्लाद जोशी ने बताया कि वह कल कर्नाटक में थे और देर रात दिल्ली पहुंचे। इसके बाद आज सुबह उन्होंने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह मंत्रालय से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाने और कामकाज को समझने में लगे हुए हैं।

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज पूरे दिन उनकी लगातार कई बैठकें हुईं। उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उनके अनुसार शिक्षा मंत्रालय बहुत बड़ा विभाग है और इसकी जिम्मेदारियां भी काफी व्यापक हैं, इसलिए इसे पूरी तरह समझने में समय लगेगा। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए एक नया विषय है। इसलिए वह जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। फिलहाल उनकी प्राथमिकता मंत्रालय के सभी विभागों, योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी लेना है।

इन मुद्दों पर काम करने की दी प्राथमिकता

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किन क्षेत्रों में क्या फैसले लिए गए हैं और आगे किन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार से समझने के बाद ही वह आगे की योजनाओं और फैसलों पर विस्तार से बात करेंगे। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, क्योंकि इसका सीधा संबंध करोड़ों छात्रों, शिक्षकों और देश के भविष्य से है, इसलिए वह पहले पूरे मंत्रालय की वर्किंग सिस्टम को अच्छी तरह समझना चाहते हैं, जिससे आगे प्रभावी तरीके से काम किया जा सकें।

Created On :   26 July 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story