136 वां एपिसोड: बीजेपी शासित राज्यों के सीएम ने मन की बात को सुना, कार्यक्रम को लेकर कहा नई चीज के साथ लोगों को मिलती है प्रेरणा

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम ने मन की बात को सुना, कार्यक्रम को लेकर कहा नई चीज के साथ लोगों को मिलती है प्रेरणा
यूपी डिप्टी सीएम ने कहा युवाओं का अहित बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,

डिजिटल डेस्क, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज 136 वां एपिसोड था, कार्यक्रम को बीजेपी शासित राज्यों के सीएम ने सुना। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज बहुत सौभाग्य का विषय है कि हमने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना है, इसमें लगातार प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हैं और आज भी उन्होंने कोरबा का जिक्र किया है, उन्होंने आह्वान किया है कि सभी स्वदेशी को अपनाएं, इसमें वे लोगों द्वारा जो नए-नए नवाचार किए जाते हैं, उसको देश के सामने लाते हैं, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

पीएम मोदी की मन की बात पर त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा पीएम मोदी की मन की बात देखने के लिए पूरे भारत में और बल्कि भारत के बाहर लोग उनकी मन की बात देखने के लिए बैठे रहते हैं। हर महीने के लास्ट रविवार को वह मन की बात करते हैं, हमेशा कुछ न कुछ वो बातते और दिखाते हैं कि जो कोई सोच नहीं सकता है इसलिए जितने बार मन की बात आप देखेंगे उतनी बार आपको नई चीज देखने को मिलेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में कई अच्छी जानकारियां मिलीं। उत्तर प्रदेश के एक पेड़ मां के नाम अभियान को प्रधानमंत्री ने सराहा है। उन्होंने आगे कहा, "हम प्रतिबद्धता के साथ युवाओं, छात्रों के साथ खड़े हैं और उनका अहित बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 136वां एपिसोड सुना

Created On :   26 July 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story