छात्र आंदोलन पर अभिषेक की राय: इन बड़ी हस्तियों के खिलाफ Gen-Z से की अपील, फिल्म टिकट खरीदने से पहले क्या करें?

इन बड़ी हस्तियों के खिलाफ Gen-Z से की अपील, फिल्म टिकट खरीदने से पहले क्या करें?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। इसके बाद राजनीति बयानबाजी जारी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में जेन-जी की बड़ी भूमिका रही है। साथ अभिषेक ने उनसे अपील की है कि वो उन सेलिब्रिटीज, इंफ्लूएंशर्स और खेल जगत को सितारों को लेकर विचार करें, जिन्होंने इस आंदोलन के दौरान अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

बड़ी हस्तियों के खिलाफ क्या बोले?

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मिलेनियल्स और जेन-जी से मेरी विनम्र अपील है। हमने देखा है कि कैसे दृढ़निश्चय वाली एक युवा पीढ़ी सबसे ताकतवर सरकारों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है। यह इस बात का सबूत है कि किसी भी लोकतंत्र की असली ताकत उनके लोगों में होती है।"

उनका कहना है, "इसके साथ ही, हमने यह भी देखा कि कई सेलिब्रिटी, इंफ्लूएंशर्स, खेल जगत की हस्तियों और फिल्मी सितारों ने देश के युवाओं और छात्रों के साथ खड़े होने के बजाए चुप रहना पसंद किया। यह चाहें उनका डर हो, सावधानी हो या फिर स्वार्थ, लेकिन उनकी खामोशी ने बहुत कुछ कह दिया।"

फिल्म टिकट खरीदने पर दी प्रतिक्रिया

अभिषेक बनर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, "अगली बार जब हम किसी भी फिल्म का टिकट खरीदने, किसी मैच का टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े हों या किसी कंटेंट क्रिएटर को सब्सक्राइब करने वाले हों, तब एक पल ठहरकर खुद से ये सवाल जरूर पूछें- क्या यह शख्स सच में उन वैल्यूज का प्रतिनिधित्व करता है, जिन पर मैं विश्वास करता हूं? क्या इसने उन लोगों का साथ दिया, जिनकी बदौलत इस शख्स को सफलता मिली?"

वे कहते हैं, "अगर हमारी तालियां और समर्थन से लोकप्रिय बने लोग सबसे ज्यादा जरूरी समय पर लोगों के साथ खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा सकते, तो शायद अब समय आ गया है कि हम दोबारा ये सोचें कि हमारी सराहना का असली हकदार कौन है।"

Created On :   26 July 2026 7:04 PM IST

Tags

Next Story