Student Protest: तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छात्रों समेत तेज प्रताप यादव पर लगे मुकदमे वापस ले नहीं तो होगा आंदोलन

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन हुए। इस आंदोलन में कई विपक्षी नेता भी शामिल हुए। बिहार में शनिवार (15 जुलाई) को छात्रों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव समर्थन में उतर आए। उसी समय कुछ पुलिस वहां आए और उनको गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हमारे बड़े भाई को सरकार 24 घंटे के अंदर रिहा कर दे वरना हम आंदोलन करेंगे।
तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'बिहार में जबरन केस कर के लोगों को जेलों में डाला जा रहा है। हमारे कई विधायकों को भी उठाया गया। महेषी के विधायक को भी उठाया गया। माले के विधायक सौरभ को भी उठाया गया, देर रात उनको छोड़ा गया। हमारे बड़े भाई तेज प्रताप को भी गिरफ्तार किया गया। धाराएं लगाई गईं।'
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, 'जब दिल्ली में तय हो गया तो हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर कल तक सभी लोगों पर जिनको जेल में डाला गया सैकड़ों-हजारों छात्र जो हमारे बिहार और देश के भविष्य है, उन पर से सभी तरह का मुकदमा वापस लिया जाए और उनको रिहा किया जाए। अगर उनको रिहा नहीं किया गया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।' इस दौरान उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोला।
आरजेडी नेता ने कहा नीट परीक्षा छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है इसलिए सरकार को संवेदनशील रहना चाहिए। युवाओं को उनकी अपनी मांग उठाने का पूरा अधिकार है। तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द छात्रों पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिए और लोगों को रिहा नहीं किया तो आरजेडी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
Created On :   26 July 2026 6:40 PM IST








