प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला: तेलंगाना सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, युवाओं ने मोदी से लड़ी लड़ाई और हरा दिया

तेलंगाना सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, युवाओं ने मोदी से लड़ी लड़ाई और हरा दिया
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जांच एजेंसियों से विपक्ष को डरा धमका सकते है, युवाओं को नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष के नेताओं ने मोदी सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगाए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एएनआई से कहा मोदी को विपक्ष को धमकाकर और उनके खिलाफ केस करके, उनके द्वारा उठाए गए हर मुद्दे को दबाने की आदत हो गई है।

सीएम रेड्डी ने कहा इस बार उन्होंने ED, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और CBI का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को तोड़कर विपक्ष को डराने की कोशिश की लेकिन इस बार पूरा युवा सड़कों पर उतर आया। सड़कों से लेकर संसद तक युवाओं ने मोदी से लड़ाई लड़ी और उन्हें हरा दिया।

जबकि महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा देश को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने छात्रों को प्राथमिकता दी है। आंदोलन खत्म हो गया है। शिंदे ने आगे कहा पीएम मोदी ने इसे बहुत ही गंभीरता से लिया। विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता दी और उन्होंने कड़ा कानून बनाया। 10 साल की सजा होगी। 10 करोड़ का जुर्माना भरना पड़ेगा और उसी के साथ फास्ट ट्रैक पर केस चलेगा, CBI जांच जारी है और ऐसी कोई भी घटना न हो इसका पूरा प्रावधान पीएम मोदी ने खुद स्वयं किया है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया।

Created On :   26 July 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story