Telangana CM: सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से जेन-Z के लिए कर दी बड़ी मांग, लोकसभा-विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 की जाए

सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से जेन-Z के लिए कर दी बड़ी मांग, लोकसभा-विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 की जाए

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। नीट पेपर लीक मामले को लेकर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने रविवार (26 जुलाई) को कैंडल लेकर रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा छात्र आंदोलन ने 56 इंच के सीने को हरा दिया। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। सीएम ने संसद में जेन-Z की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘हम अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाएंगे। हम विधानसभा में चर्चा करेंगे और MLA और MP के तौर पर चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री को भेजेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘देश की आबादी में जेन-Z की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है, लेकिन लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व एक प्रतिशत से भी कम है। अगर 21 साल से ज्यादा उम्र के युवा मंत्री बनते हैं, तो देश का भविष्य बदल जाएगा।’

CM रेड्डी ने कहा, ‘अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेंगे कि जेन-Z का कोई नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने। मैं INDIA गठबंधन से बात करूंगा और हर पार्टी के नेताओं से मिलूंगा कि इन लोगों को सड़कों पर आवाज उठाने के बाद बस घर नहीं लौट जाना चाहिए। इन युवाओं को संसद जाना चाहिए और पूरी दुनिया में जेन-Z की आवाज पहुंचानी चाहिए।’

आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनने के साथ-साथ 21 साल के युवा को मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष बनने के भी योग्य होते हैं। उन्होंने जिस तरह पूर्व पीएम राजीव गांधी ने वोट देने की 21 से घटाकर 18 साल कर दी ठीक उसी प्रकार युवाओं को मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाए।

Created On :   27 July 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story