Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया, सरकार को लेकर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब सत्ता पक्ष से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि ये फैसला युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के लिए छात्र और युवाओं की भावनाओं का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि है।
यह भी पढ़े -'छात्रों और युवाओं की जीत हुई है', सिद्दारमैया ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया
सरकार को छात्रों की चिंता
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है। नीट परीक्षा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधारों को लेकर विद्यार्थियों के मन में जो भी सवाल और चिंताएं हैं, उनका समाधान पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता छात्रों की बात सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और उनमें यह विश्वास पैदा करना है कि उनकी आवाज को महत्व दिया जाएगा। एक मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद माहौल मिले।"
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
युवाओं की चिंताओं से जुड़े
केंद्रीय रक्षा मंत्री आगे कहते हैं, "अब देश के युवा और विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई, सपनों और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। युवा शक्ति विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और देश की प्रगति में अपना योगदान देगी।" उन्होंने प्रधान के कार्यकाल को लेकर बताया कि उनके केंद्रीय मंत्री के तौर पर भारत के लिए योगदान को दर्शता है। वो बताते हैं, "धर्मेंद्र प्रधान के भारत के शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने के मौके पर, छात्रों और सार्वजनिक जीवन के साथ उनके गहरे और स्थायी जुड़ाव को याद करना जरूरी है। बहुत कम नेता ऐसे रहे हैं जो युवा भारत की उम्मीदों और चिंताओं से इतनी गहराई से जुड़े रहे हों।"
Created On :   25 July 2026 9:30 PM IST












