धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला: प्रह्लाद जोशी होंगे नए शिक्षा मंत्री, मौजूदा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का मिला अतिरिक्त प्रभार

प्रह्लाद जोशी होंगे नए शिक्षा मंत्री, मौजूदा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का मिला अतिरिक्त प्रभार
केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को शिक्षा मंत्रालय को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ के कुछ ही घंटे बाद प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रह्लाद जोशी के मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें, वर्तमान में प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे। फिलहाल, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उनके मौजूदा विभाग पहले की तरह उनके पास रहेगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड ने दी प्रतिक्रिया

बता दें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का रिएक्शन सामने आया है। प्रकाश राज से लेकर प्रियंका चौपड़ा तक, सभी ने इसे जेन जी की बड़ी जीत बताया है। आइए जानते हैं उनके रिएक्शन्स।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बधाई हो। मेरे प्यारे कॉकरोच्स। डियर सोनम वांगचुक सर और हर कोई, जो युवाओं के साथ खड़े थे। आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हो।"

इसके अलावा अरमान मलिक ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "पावर ऑफ द यूथ।" वहीं, संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'पिछले 20 दिनों में हमने आंसू, खुशी, हिम्मत, लचीलापन और यहां तक कि ब्लड भी देखा। आपको पीछे धकेला गया, फिर भी आप डटे रहे। और आज लगता है कि यह सब सार्थक रहा। यही जज्बा है। यही जोश है। जेन जी जिंदाबाद।'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दिया। 30 दिन के नेशन वाइड स्टूडेंट के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफलता हासिल हुई।'

आदिति राव हैदरी ने भी दी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही अदिति राव हैदरी ने भी इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दी और खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'सही लड़ाई लड़ना और जीतना।' उन्होंने जेन जी के लिए भी खास मैसेज लिखा, 'जेन जी की जीत के लिए। ईमानदारी, सम्मान, अहिंसा, जवाबदेही, अभिव्यक्ति की आजादी और समझदारी को और मजबूती मिले। ये हमेशा डर, बंटवारे और नफरत से ज्यादा जोरदार और प्रभावी रहें।'

वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और लिखा, 'शिक्षा मंत्री ने रिजाइन दे दिया है और ये युवाओं की बड़ी जीत है।'

वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया। हर स्टूडेंट जो पुश करते रहे। सवाल करते रहे और आशा बनाए रखी। ये पल आपके लिए है।' इसी कड़ी में समय रैना का भी नाम शामिल है। उन्होंने लिखा, 'छात्रों को और अधिक अधिकार।'

एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा, 'अच्छा चलता हूं।।। दुआओं में याद रखना।'

दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फर्क पड़ता है।।।आवाज उठाने से फर्क पड़ता है और आवाज ना उठाने से वो चली जाती है। जय हिंद।' वहीं, सोनू सूद ने लिखा, 'जेन जी। मैं आप जैसा क्यों बनूं?'

Created On :   25 July 2026 8:22 PM IST

Tags

Next Story