Dharmendra Pradhan Resign: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, मुंबई में ऐसे मनाया जश्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पेपर लीक मामले को लेकर देश में पिछले एक महीने से गहमागहमी का माहौल रहा है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद विपक्षी दलों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर कांग्रेस में ज्यादा खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं। ये खबर मुंबई से सामने आई है, यहां के कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत मिठाई लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और खुशी जताई। प्रधान के इस फैसले पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ये जीत छात्रों के संघर्ष की है। आखिरकार सरकार को जवाबदेही को स्वीकार करना ही पड़ा।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार के इन मंत्रियों को भी देना पड़ा इस्तीफा, कोरोना के बाद 12 मंत्रियों से लिए थे इस्तीफे, नाराजगी के बाद इस मंत्री ने छोड़ा था पद
PM मोदी को लेकर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रवक्ता कहते हैं, "हमने शुरू में ही इसलिए मिठाई बांटी क्योंकि इस देश के लोकतंत्र को बचाने के हमारे देश का युवा काबिल है। गृहमंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए और नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए। यह देश के युवाओं की विजय है, हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो NSU ने संघर्ष किया, उसकी विजय है।"
उनका आगे कहना है, "यह नॉन बायोलॉजिकल पीएम को युवाओं ने याद दिलाया कि वो भी इंसान है। युवाओं ने उनको याद दिलाया कि यह मोदी तंत्र नहीं है यह लोकतंत्र है। इस देश के 50% से जायदा युवा बेरोजगार है। 12 वर्ष में 152 से जायदा पेपर लीक हुए किसी ने कोई जवाबदेही नहीं ली थी। लाठी के ऊपर कील लगाकर मारा, पत्थर लेकर पुलिस आई।"
सरकार पर बना दबाव
मुंबई कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष और सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड इस्तीफे पर कहती है, "अहंकार की हार और सत्य और संविधान की जीत।" उन्होंने नीट पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलन पर कहा कि इसकी वजह से सरकार पर दबाव बना है। इस वजह से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है। बताते चलें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिन तक चले छात्रों के प्रदर्शन के बीच यह इस्तीफा शिक्षा मंत्री ने दिया है।
Created On :   25 July 2026 5:09 PM IST












