Dharmendra Pradhan Net Worth: धर्मेंद्र प्रधान की कुल नेटवर्थ, ओडिशा से दिल्ली तक कितनी है जमीन, इतने करोड़ का कर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छात्र आंदोलन के 37वें दिन धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली समेत पुरे देश में पिछले एक महीने से पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले इसका संचालन हो रहा था। इतना ही नहीं उन्हें समर्थन देने के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अनशन किया था और विपक्ष भी पूरे दम के साथ केंद्र सरकार को घेरा। ऐसे में समझते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ (संपत्ति) कितनी है।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत, अभिजीत दिपके बोले-हमने कर दिखाया
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 जून, 1969 को तालचर में हुआ था। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के सामने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। उनके आधिकारिक चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 6.92 करोड़ रुपये दर्ज थी। इसके साथ ही उनके ऊपर 2.30 करोड़ रुपए कर्ज था।
प्रधान के परिवार की कुल संपत्ति
चुनावी हलफनामे में दर्ज के मुताबिक, प्रधान के निवेश को देखा जाएं तो उनके परिवार के बैंक डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस में बड़ा इन्वेस्टमेंट है। साल 2024 में उनके बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और PPF को मिलाकर परिवार के कुल 2.47 करोड़ रुपए जमा थे। इसके साथ में धर्मेंद्र प्रधान का 80.40 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश भी था। इनके अलावा उन्होंने जीवन बीमा पॉलिसियों में 67.72 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है।
प्रधान की चल संपत्तियां
धर्मेंद्र प्रधान की कई चल संपत्तियां भी है। लेकिन उनके नाम पर सिर्फ एक 2011 मॉडल की होंडा सिटी कार रजिस्टर्ड है। वहीं, उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर के नाम पर कई कर्मिशयल वाहन है। साथ सोना और चांदी की बात की जाएं तो प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 205 किलोग्राम चांदी है और उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है।
प्रधान की ओडिशा से दिल्ली तक अचल संपत्ति
धर्मेंद्र प्रधान के पास चल के अलावा अचल संपत्तियां भी है। ये ओडिशा और दिल्ली-एनसीआर में है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, ,साल 2024 में उनके पास ओडिशा में 12 लाख रुपए की एग्रीकल्चर लैंड और 20.50 लाख रुपए की नॉन-एग्रीकल्चर जमीन थी। इनके अलावा प्रधान की पत्नी के नाम कुल 1.98 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज शामिल है। इन सबके अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (इंदिरापुरम) में एक अपार्टमेंट और ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आवासीय संपत्ति भी दर्ज है।
Created On :   25 July 2026 4:28 PM IST













