Bihar Bandh Protest: बिहार बंद प्रदर्शन के समय कई जिलों में हंगामा, छपरा में हुआ पथराव, पटना में लाठीचार्ज, कई प्रमुख चौराहों की बढ़ाई गई सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को बिहार के कई शहरों में बंद का असर देखने को मिला है। छात्र संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों ने इस बंद का पूरा समर्थन किया है। कई जगहों पर लोगों ने सड़क उतरकर कड़ा विरोध किया है। कुछ इलाकों में सड़कें जाम हो गई हैं और नारे लगाए जा रहे हैं। लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी प्रदर्शन के बीच प्रोटेस्टर्स और पुलिस में झड़प हो गई है। हालात संभालने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और राज्य के कई शहरों में ज्यादा पुलिस बल लगाया गया है। प्रशासन पूरे दिन हालात पर नजर रखता रहा और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता रहा है।
यह भी पढ़े -टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने दी सीजेपी, एनटीए, मोहन भागवत की टिप्पणी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया
कई शहरों में हुआ प्रदर्शन
पटना, छपरा, सिवान, गया, समस्तीपुर, आरा, सहरसा और नवादा सहित कई जिलों में लोगों ने विरोध किया है। कहीं सड़क जाम हुई तो कहीं पर मार्च निकाला गया है। कुछ जगह माहौल तनावपूर्ण भी रहा था। वहीं, कई इलाकों में पुलिस पहले से ही तैनात थी। जहां पर जरूरत पड़ रही थी, वहां पर भीड़ को आराम से हटाया गया है। साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर एक्टिविटी पर नजर रखी गई है।
यह भी पढ़े -सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल युवती की हालत में सुधार, आरएमएल अस्पताल में जारी किया हेल्थ बुलेटिन
नेताओं ने भी दिया समर्थन
कुछ राजनीतिक नेताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी। कई संगठनों ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
Created On :   25 July 2026 5:42 PM IST












