केरलम न्यूज: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस ने लोकभवन के सामने निकाला विरोध मार्च, सांसद के साथ काले कपड़ों में नजर आई सैकड़ों महिला कार्यकर्ताएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में लोकभवन के सामने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, और नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं ने ये विरोध मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दूसरे नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में निकाला। विरोध मार्च में कांग्रेस सांसद जेबी माथेर की अगुवाई में कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं काले कपड़े पहनकर शामिल हुई।
इसे लेकर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने मीडिया के सामने कहा, कई घंटों तक केरलम की महिलाओं, केरल महिला कांग्रेस की सदस्यों ने राजभवन, तिरुवनंतपुरम के सामने मार्च किया और विरोध प्रदर्शन किया। हम मांग करते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और भले ही वह दोषी हैं लेकिन स्टूडेंट मूवमेंट को रोका नहीं जा सकता। हम स्टूडेंट्स और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।
Created On :   25 July 2026 3:50 PM IST












