Dharmendra Pradhan Resignation: 'न्याय की जीत-अहंकार की हार', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव-पवन खेड़ा की पहली प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिग गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विपक्षी नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस क्रम में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़े -CM मोहन यादव का दतिया में चुनावी मेगा कैंपेन, दो जनसभाओं के साथ व्यापारी और प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित
#WATCH | Delhi: Congress MP Pawan Khera says, "We congratulate the youth of this country, the unemployed youth of this country, and the students of this country. They have sacked the Education Minister of India. Dharmendra Pradhan was a symbol of this country's abysmal education… pic.twitter.com/YcvxjY3rw4
— ANI (@ANI) July 25, 2026
तेजस्वी यादव का रिएक्शन
तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत! दमनकारी सरकार के झूठ, पैंतरे और अहंकार की हार! छात्र और युवा शक्ति को अनंत बधाई! बहुत से सवाल अनुत्तरित हैं। देश के जागरूक युवा जवाबदेही तय करवाते रहेंगे।
Created On :   25 July 2026 4:51 PM IST













