दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सिंधिया ने बीजेपी कैंडिडेट की जीत का दिया भरोसा, नीट पेपर लीक पर बोले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान सिंधिया ने दतिया उपचुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया। सिंधिया की बड़ौनी में सभा को बीजेपी नेतृत्व चुनावी माहौल के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -बीजेपी ने पटवारी के बयान पर किया पलटवार, आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही की मांग की
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मैं दतिया के उपचुनाव के प्रचार में उपस्थित हुआ हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि दतिया के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। सिंधिया ने आगे कहा यह विकास का चुनाव है, डबल इंजन की सरकार दतिया के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिब्दध थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दौरान नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा छात्रों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव भगवा पार्टी से चुनावी मैदान में संजना किन्नर, जनसेवा को बनाया चुनावी एजेंडा
उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी के लिए, सरकार के लिए विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं, विद्यार्थी ही देश का भविष्य होता है। जो अनियमितताएं हुई हैं, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी दंडात्मक प्रक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के आधार पर जल्द से जल्द की गई हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, कोई भी व्यक्ति अगर हमारे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे सख्त दंड भारत सरकार और कोर्ट द्वारा दिया जाएगा। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विद्यार्थी की मेहनत के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Created On :   24 July 2026 3:53 PM IST












