CJP Protest: 'डॉ. की सलाह के हिसाब से फॉलो करें रूटीन', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर PM मोदी की प्रतिक्रिया

डॉ. की सलाह के हिसाब से फॉलो करें रूटीन, सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर PM मोदी की प्रतिक्रिया
सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर PM मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर 26 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोनम वांगचुक के स्वस्थ्य रहने की कामना की है।

पीएम का ट्वीट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि मैं सोनम वांगचुक से गुजारिश करता हूं कि वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपना रूटीन फॉलो करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पा लें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम हेल्दी रहें।

CJP की केंद्रीय मंत्रियों से होगी बात

जानकारी के मुताबिक, CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा। अब देखना यह होगा कि इस बातचीत से क्या हल निकलता है?

नड्डा-जितेंद्र सिंह पहुंचे अस्पताल

आपको बता दें कि, सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद भूख हड़ताल खत्म की। दोनों मंत्री गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। यहां कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सरकार की ओर से भरोसा दिया गया कि छात्रों और प्रदर्शन से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षा में पेपर लीक रोकने और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने का भरोसा भी दिया गया। नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मदद देने के प्रस्ताव पर भी विचार करने की बात कही गई है।

Created On :   24 July 2026 9:55 AM IST

Tags

Next Story