NEET पेपर लीक केस: CBI ने कल किंगपिन को क्लीन चीट दी, सपा ने सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट और पीएम मोदी के दिए बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। आपको बता दें बीते दिन पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के बख्शा नहीं जाएगा, इसे लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने मीडिया के सामने सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा क्या यह अपराध करने वालों को दंडित करने के लिए पहले से कोई कानून नहीं था? इसे लागू करने वाली एजेंसी कौन है? क्या किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है? CBI ने कल इस NEET पेपर लीक के किंगपिन को क्लीन चीट दे दी।
ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने मीडिया के सामने कहा कहा नीट यूजी परीक्षा में पेपर के लीक होने पर परीक्षा कैंसिल कर दी गई, इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया और तेजी से जांच की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टूडेंट वेलफेयर पर जोर दिया और जल्दी इंसाफ के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया। बिना किसी दिक्कत के एग्जाम दोबारा कराया गया और रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बावजूद आंदोलन की क्या जरूरत थी? आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों द्वारा छात्र प्रदर्शन के नाम पर राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे भारत को अस्थिर करने के मकसद से देश विरोधी ताकतों का सपोर्ट मिला है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी ने नीट विवाद पर पीएम मोदी के वीडियो की आलोचना की, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया के सामने कहा पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसा फिर से ना हो, इसके लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने एएनआई से कहा प्रधानमंत्री मोदी के पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने के ऐलान पर कहा प्रधानमंत्री मोदी ने सही कदम उठाया है।
Created On :   24 July 2026 11:04 AM IST












