CJP Protest: दिल्ली नगर पालिका के फैसले पर गरमाई सियासत, आदेश पर भड़के RJD सांसद

दिल्ली नगर पालिका के फैसले पर गरमाई सियासत, आदेश पर भड़के RJD सांसद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जारी है। इसके 34वें दिन यानी गुरुवार को दिल्ली नगर पालिका परिषद की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जारी है। इसके 34वें दिन यानी गुरुवार को दिल्ली नगर पालिका परिषद की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कनॉट प्लेस पर जितनी भी दुकाने, ऑफिस और रेस्टोरेंट है, उन्हें 23 जुलाई शाम 6.30 बजे तक बंद कर दें। लेकिन निगम के इस फैसले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस पर आरजेडी नेता और सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है।

RJD सांसद ने क्या कहा?

आरजेडी सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया, "अगर इस तरह के माध्यमों से आप छात्र-युवाओं पर फिर किसी बर्बर कारवाई की तैयारी कर रहे हैं तो हम सबकी सलाह है वक्त अभी भी है, चेत जाइए। अब यह प्रतिरोध नैसर्गिक स्वरूप में हमारे समक्ष उपस्थित है। संवाद स्थापित कीजिए, विवाद आपकी राजनीति का मृत्युआलेख लिखने की क्षमता रखता है। जय हिंद!"

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि शाम पांच बजे के बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से निकलकर कनॉट प्लेस की ओर जाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पर काफी शोर-शराबा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने ये फैसला लिया है।

CJP प्रदर्शन

सीजेपी के प्रदर्शन को गुरुवार यानी 23 जुलाई को 34 दिन हो गए हैं। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का आज 26वां दिन है। इन सबके बीच सीजेपी ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि 24 जुलाई, 2026 को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सीजेपी ने छात्रों और समाजिक संगठनों से अपील भी की है। ये पूरा घटनाक्रम पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा है। इस दौरान उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।

Created On :   23 July 2026 9:52 PM IST

Tags

Next Story