Bihar News: नालंदा में शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, सत्तापक्ष ने चिंताजनक घटना बताकर झाड़ा पल्ला

नालंदा में शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, सत्तापक्ष ने चिंताजनक घटना बताकर झाड़ा पल्ला
पटना, बिहार , JDU ,श्याम रजक , नालंदा, RJD नेता ,शक्ति सिंह यादव ,आरजेडी सांसद ,मनोज कुमार झा,Patna, Bihar, JDU, Shyam Rajak, Nalanda, RJD leader, Shakti Singh Yadav, RJD MP, Manoj Kumar Jha,

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को लेकर राज्य में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। फायरिंग की घटना को लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। सत्तापक्ष में शामिल JDU नेता श्याम रजक ने नालंदा में कथित शराब तस्करों द्वारा फायरिंग की घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत को चिंताजनक बताया, उन्होंने आगे कहा आपराधिक मानसिकता के लोगों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने और छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग की। उन्होंने सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश की लेकिन इसके बावजूद गोली चलाई और उनकी हत्या कर दी। ये घटना बहुत ही चिंताजनक है। सरकार को इस पर अविलंब सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए। जिस भी इलाके में शराब का व्यापार हो रहा है, उस इलाके के SHO समेत पूरे थाने, अध्यक्ष और पद पर मौजूद लोगों का तुरंत तबादला करना चाहिए। इसी प्रकार से मुझे लगता है कि कार्रवाई में शराबबंदी असफल होगी क्योंकि माफियाओं में भय होना चाहिए, स्थानीय थाने की जिम्मेदारी बनती थी ।

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने सिपाही की मौत की घटना पर कहा पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। शराब माफियाओं ने अजीत कुमार की हत्या कर दी। हम बार-बार कहते हैं कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। जब पुलिस कर्मी के साथ ऐसा हुआ तो आम आदमी का क्या होगा? पुलिस वाला, जिसके कंधों पर जिम्मेदारी है, वह भी अब अपराधियों का शिकार हो रहा है, बिहार में गुंडाराज है। एक तरफ शारदीय नवरात्रि की पूजा पूरे बिहार में चल रही है और दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ हैं, सरकार को कबूल करना होगा कि गुंडाराज है, अपराधियों का बोलबाला है।

नालंदा के SP हृदय कांत ने जानकारी देते हुए बताया, बीती रात यहां पर उत्पाद विभाग की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कोडर्मा की ओर से एक पिकअप पर शराब लादकर लाई जा रही है, जो इस ओर से गुजरेगी, फ्लाईओवर के पास उस गाड़ी को रोकने के क्रम में बदमाशों ने गोली चलाई। इस हमले में एक सिपाही को गोली लगी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। मृतक सिपाही का नाम अजीत है। अभी हमारी टीम इस बिंदु पर छानबीन कर रही है। बहुत जल्दी ही कांड का उद्भेदन किया जाएगा।

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने नालंदा में शराब तस्करों के हमले में पुलिस सिपाही की मौत की घटना पर कहा बिहार को क्या बनाकर रख दिया गया है? नालंदा, आरा, जहां देखो ऐसी घटनाएं। कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। प्रधानमंत्री अभी बिहार को लेकर चुप हैं, गृह मंत्री चुप हैं, पूरा मंत्रिमंडल चुप है। बस चुनाव आएगा तो बिहार सिर्फ उन्हें नक्शे पर दिखेगा और फिर नक्शे से गायब। मैं ये भी नहीं कहूंगा कि कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति है। ये ढह चुका है और जब कोई व्यवस्था ढह जाती है तो आपको उसे फिर बनाना पड़ता है।

Created On :   15 Oct 2026 4:24 PM IST

Tags

Next Story