Ankita Bhandari Family Protest: इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल गांधी, दुष्यंत कुमार को राज्यपाल बनाए जाने का कर रहे विरोध

इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल गांधी, दुष्यंत कुमार को राज्यपाल बनाए जाने का कर रहे विरोध
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार की शाम इंडिया गेट पहुंचे, जहां उन्होंने धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी हैं। अंकिता का परिवार दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार की शाम इंडिया गेट पहुंचे, जहां उन्होंने धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी हैं। अंकिता का परिवार दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।

राहुल गांधी अंकिता के पिता के साथ जमीन पर बैठे। उन्होंने उनके कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की। वहीं प्रियंका ने अंकिता की मां को गले लगाया, फिर पानी पिलाया।

उत्तराखंड के एक होटल में रिस्पेशनिस्ट अंकिता भंडारी का साल 2022 में मर्डर हो गया था। आरोप था कि उसने वहां एक वीआईपी को सर्विस देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वो VIP का नाम अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन, अंकिता का परिवार दुष्यंत कुमार पर सवाल उठाता रहा है।

परिवार के मुताबिक जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, ऐसी कोई नियुक्ति न हो, जिससे जांच की निष्पक्षता सवालों के घेरे में आए। उन्होंने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की।

मीडिया से बातचीत में अंकिता की मां ने कहा कि जिस वीआईपी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसे ही राज्यपाल बना दिया गया। समझ नहीं आ रहा कि न्याय के लिए अब वो कहां जाएं। वहीं, पिता ने कहा कि हमारी राष्ट्रपति से विनती है कि वे जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगा दें। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम धरना देते रहेंगे।

Created On :   14 Oct 2026 8:29 PM IST

Tags

Next Story