उत्तराखंड बंद का आह्वान: अंकिता भंडारी हत्याकांड में गरमाई सियासत, कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में CBI जांच की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड में गरमाई सियासत, कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में CBI जांच की मांग
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और अन्य विभिन्न संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और अन्य विभिन्न संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की है। इसके साथ ही राज्यव्यापी बंद करने का आह्वान किया है। हालांकि, इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीबीआई चांज करने की सिफारिश कर चुके हैं।

राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर क्या रहा बंद?

कांग्रेस के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर सुबह से ही कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बंद देखी गई। इसके अलावा कई दुकाने बंद रही। इसका मिलता जुलता असर देखने को मिला है। हालांकि कई जगहों पर बाजार हमेशा की तरह खुले नजर आए और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी देखी गई।

कांग्रेस नेता क्या बोले?

राज्य के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया, " यह राज्य की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। इसके पक्ष में खुलकर सामने आने की जरूरत है। बंद का सभी लोग समर्थन करें। बंद शांतिपूर्वक करें और कानून को हाथ में न ले। महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा, सरकार सीबीआई जांच के बिंदु स्पष्ट करे, ऐसी जांच हो जिसमें वीआईपी का खुलासा हो। यह लड़ाई अंकिता के साथ ही राज्य की बेटियों की लड़ाई है।"

एक स्वर में सभी संगठनों ने की कही ये बात

मूल निवासी भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने बताया, "अंकिता की हत्या केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान पर हमला है। सभी संगठनों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड बंद को सफल बनाने में सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भूमिका निभाएं। उक्रांद ने भी बंद को समर्थन दिया है।"

Created On :   11 Jan 2026 3:42 PM IST

Tags

Next Story