अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई करे हरीश रावत

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई करे हरीश रावत
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट की देखरेख और निगरानी में जांच करे।

देहरादून, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट की देखरेख और निगरानी में जांच करे।

देहरादून में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसमें शामिल वीआईपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, और नष्ट किए गए सबूतों की भी पूरी जांच होनी चाहिए।

पूर्व सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अंकिता भंडारी को न्याय दो की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में पहुंचकर अपनी एकजुटता जाहिर की और महापंचायत में बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी भेंट की। बेटी को खोने के अपार दुःख के बावजूद उनका संयम और साहस प्रेरणादायी है। न्याय की उनकी दृढ़ मांग ने पूरे उत्तराखंड को एकजुट किया है। उनकी पीड़ा हर उत्तराखंडी की साझा पीड़ा है। न्याय की इस लड़ाई में पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। एक बात मैं अवश्य कहना चाहता हूं कि एक बार आपको और हम सबको जाननी है कि यह लड़ाई आज बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहब, कलियर सारे पवित्र स्थानों की पुकार का परिणाम है फिर से मामला प्रसांगिक बना है, फिर से पूरा उत्तराखंड उद्वलित है और फिर से सारा हिंदुस्तान हमारी तरफ देख रहा है कि लोग या न कहें कि हममें कभी उबाल आता है और उबाल आने के बाद भी फिर ठंडे पड़ जाते हैं, अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक ले करके जानी चाहिए।

जब तक वीआईपी, चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी रंग, रूप और किसी भी तरीके का हो, जब तक वह वीआईपी कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जब तक साक्ष्य नष्ट करने वाले कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जब तक वह पुलिस के अधिकारी कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जिन्होंने इस मामले को टाल मटोल करने का काम किया है, तब तक यह लड़ाई थमनी नहीं चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' कहे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने कई बार सांसद बनाया और कई अहम पद दिए, अगर वह व्यक्ति पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाता है, तो उसे ही (राहुल गांधी ने) 'गद्दार दोस्त' कहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Feb 2026 11:59 PM IST

Tags

Next Story