पटियाला जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, नशा-मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज

पटियाला जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, नशा-मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज
पंजाब के पटियाला के डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि विचाराधीन कैदी विशाल अवस्थी, जिसका जेल के नशा-मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था, ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मौत की वजह अभी पता नहीं चली है और मामले की जांच की जा रही है।

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला के डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि विचाराधीन कैदी विशाल अवस्थी, जिसका जेल के नशा-मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था, ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मौत की वजह अभी पता नहीं चली है और मामले की जांच की जा रही है।

डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि मृतक की पहचान विशाल अवस्थी के रूप में हुई है। इसे 22 सितंबर 2026 को दर्ज एफआईआर के आधार पर एनडीपीएस की धारा के तहत पुलिस स्टेशन डेरा बस्सी, मोहाली में बंद किया गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदी था। उसने अपनी मर्जी से इसे छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी, इसलिए उसे इन-हाउस नशा-मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया और वे नियमित रूप से अपनी दवा ले रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे उसने बैरक के अंदर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी।

इस घटना की जानकारी तब हुई जब एक अन्य कैदी वाशरूम करने गया, तो उसने देखा कि युवक ने फांसी लगा ली है। हालांकि, तब तक उसकी थोड़ी बहुत सांसें आ रही थीं। इस पर तुरंत फार्मासिस्ट को इसकी जानकारी दी गई, जो वहां 24 घंटे मौजूद होते हैं।

तुरंत डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई, हालांकि बहुत कोशिशों के बाद भी युवक को नहीं बचाया जा सका। डीएसपी ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

आत्महत्या का एक दूसरा मामला बुधवार को उत्तर प्रदेश से सामने आया, जहां बलिया-गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमडरिया में अभिषेक राम एक बगीचे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले को लेकर सतीश कुमार शर्मा (सीओ बलिया) का कहना है कि थाना गड़वार के अंतर्गत सूचना मिली कि ग्राम अमडरिया में अभिषेक राम, पुत्र शैलेश राम ने गांव के पास स्थित एक बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story